ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
देश

ड्राइवर से झगड़ा, पेन ड्राइव का काला सच, ऐसे खुला रेवन्ना का स्कैंडल

कर्नाटक में हसन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मंगलवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब प्रज्वल रेवन्ना का पूर्व ड्राइवर सामने आया. ये ड्राइवर करीब 15 साल तक रेवन्ना के घर में परिवार के एक सदस्य के रूप में रहा था और सांसद की गाड़ी चलाता था. ड्राइवर का नाम कार्तिक है. कार्तिक ने दावा किया है कि जिस पेन ड्राइव को लेकर कोहराम मचा हुआ है दरअसल वो पेन ड्राइव पहले उसी के पास थी.

ड्राइवर कार्तिक ने बताया कि मैंने रेवन्ना और प्रज्वल के साथ कई सालों तक काम किया. मेरे साथ हुई हिंसा, हमारी जमीन छिन जाने और मेरी पत्नी पर हमले के कारण मैंने एक साल पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी. मैं रेवन्ना पर केस करने और कानूनी लड़ने की तैयारी कर रहा था. इस बीच मेरी मुलाकात देवराज गौड़ा से हुई जो कि खुद भी एक बीजेपी नेता है. गौड़ा से बातचीत आगे बढ़ी तो मैंने रेवन्ना के बारे में उन्हें बताया. तब उन्होंने मुझे न्याय दिलाने का वादा किया था. हालांकि, उन्होंने मेरा केस नहीं लड़ा इसलिए मैंने मामले को दूसरे वकील के सामने रखा.

ड्राइवर को विश्वास में लेकर गौड़ा ने ली थी पेन ड्राइव

अभी तक तो कहानी सीधी चल रही थी, लेकिन मामले में मोड़ तब आ गया जब गौड़ा ने कार्तिक से रेवन्ना की कथित काली करतूतों से भरी पेन ड्राइव ले ली. कार्तिक का दावा है कि उसने अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश को भी दी थी. हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस नेता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

हैरानी की बात तो यह है कि पहली बार वीडियो का जिक्र प्रज्वल की तरह से ही किया गया था. 1 जून 2023 को प्रज्वल ने बेंगलुरु सिविल कोर्ट में कई मीडिया आउटलेट्स और लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. प्रज्वल ने मुकदमे में मीडिया के खिलाफ गैंग ऑर्डर की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि वादी के खिलाफ ऐसी फेक न्यूज, फर्जी वीडियो या फिर मॉर्फ फोटो प्रतिवादियों की तरफ से प्रसारित, प्रकाशित और सर्कुलेट किए जाने का खतरा है.

रेवन्ना ने ही पहली बार वीडियो-फोटो का किया था जिक्र

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेवन्ना ने कोर्ट में जिन लोगों का जिक्र किया था उसमें उनका पूर्व ड्राइवर भी शामिल था. ड्राइवर कार्तिक ने मार्च 2023 में रेवन्ना परिवार की नौकरी छोड़ दी थी. माना जा रहा है कि कई साल उनके घर नौकरी करने वाले ड्राइवर की पहुंच रेवन्ना के मोबाइल फोन और कई अन्य डिवाइस तक थी. एक तरह से वो परिवार का सदस्य हो चुका था ऐसे में घर के सारे लोगों को उस पर गहरा विश्वास भी हो गया था. पिछले साल किसी बात को लेकर ड्राइवर और रेवनाना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद उसने नौकरी भी छोड़ दी और वीडियो को लेकर रेवन्ना को धमकाने लगा. इसके बाद रेवन्ना ने कोर्ट का रुख किया था.

Related Articles

Back to top button