ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
देश

झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर

आग उगलती भीषण गर्मी की चपेट में इस वक्त झारखंड के 11 जिले हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झारखंड के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर है. भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक ओर जहां राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी हैं तो वहीं कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं को सुबह 7:00 से 11:30 तक संचालित करने का आदेश दिया है.

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच पेट की आग को बुझाने के लिए इंसान की भीषण गर्मी में संघर्ष कर रहा है. मंगलवार को झारखंड की उप राजधानी दुमका में गर्मी कहर देखने को मिला. शहर के नगर थाना क्षेत्र के जिला नियंत्रण कक्ष के पास दो युवक भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़े. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने तत्काल दोनों को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कर लिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक युवक की पहचान जरुवाड़ीह निवासी शिवकुमार मंडल के रूप में हुई, जो मजदूरी करने के लिए घर से निकला था. फिलहाल शिवकुमार मंडल की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. हालांकि आशंका यही व्यक्त की जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने से दोनों युवक मूर्छित होकर गिरे थे.

झारखंड के कुछ जिलों में यलो अलर्ट भी जारी

बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा झारखंड के अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट है. झारखंड में सर्वाधिक गर्मी बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई, जहां का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सरायकेला का 45.1 डिग्री, गोड्डा का 44.6 डिग्री, सिंहभूम का 43.4 डिग्री, पाकुड़ का 43.5 डिग्री, गढ़वा का 43.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही झारखंड के अधिकांश जिलों का तापमान वर्तमान में 40 डिग्री के ऊपर है.

Related Articles

Back to top button