ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी..

रायसेन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा में भाजपा नेता सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी को धमका दिया। आपको बता दें कि शिवराज की चुनावी सभा में अचानक माइक बंद हो गया। इसके बाद सुरेंद्र पटवा ने घड़ी दिखाते हुए पूछा कि माइक कैसे बंद कर दिया? अभी 10 नहीं बजे हैं माइक को चालू करो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले मंडीदीप पहुंचे थे और यहां पर वह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 10 बजे के आसपास अचानक माइक बंद हो गया इसके बाद विधायक सुरेंद्र पटवा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़क गए। हालांकि कुछ देर बाद ही माइक  चालू कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर रात ज्यादा हो जाने पर माइक बंद कराने पहुंचे थे। इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराज हो गए। मंच पर मौजूद सुरेंद्र पटवा भी थाना प्रभारी पर भड़क गए और उन्होंने मंच से ही थाना प्रभारी के ट्रांसफर को लेकर धमकी दे दी।

Related Articles

Back to top button