ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल

उज्जैन। निर्धारित तिथि से दो दिन पहले शुरू हुई पंचकोसी यात्रा पर गुरुवार को दूसरा जत्था रवाना हुआ। अब तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा पर निकले हैं। वैशाख कृष्ण दशमी पर शुक्रवार को तिथि अनुसार यात्रा का शुभारंभ होगा। जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है।

“ले हाथ लकुटिया चंदन की जय बोलो यशोदानंदन की” उदद्योष के साथ सैकड़ों यात्री वैशाख की तपती दोपहर में 118 किलोमीटर की पंचकोसी यात्रा पर निकले हैं। इस बार भी यात्रा निर्धारित तिथि से दो दिन पहले शुरू हो गई है। गुरुवार को पहले जत्थे में रवाना हुए श्रद्धालु यात्रा के प्रथम पड़ाव पिंग्लेश्वर पर डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को दूसरे जत्थे में शामिल यात्रियों ने पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर से बल लेकर यात्रा शुरू की।

सुबह रवाना हुए यात्री दोपहर बाद उप पड़ाव उंडासा पहुंच गए थे। शाम तक यह यात्री भी पिंग्लेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद शुक्रवार से यात्रा आगे की ओर रवाना होगी। इधर तिथि अनुसार यात्रा शुरू करने वाले यात्री शुक्रवार को भगवान नागचंद्रेश्वर से बल लेकर यात्रा शुरू करेंगे। इस बार यात्रा में युवाओं की संख्या अधिक है। वहीं 80 साल के बुजुर्ग भी धर्म पथ पर अग्रसर हैं।

 

गर्मी में ध्यान रखे, तरल पदार्थ लेते रहें

प्रशासन ने वैशाख की भीषण गर्मी में यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार रात पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से गर्मी में ओआरएस, ग्लूकोज, कैरी का पना आदि तरल पदार्थ लेते रहने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर पड़ाव स्थलों पर बनाए गए स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार व चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा तथा अन्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल, साफ सफाई, छांव, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button