ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
व्यापार

Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन

10 हजार रुपये के बजट में Vivo ने वाई सीरीज में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. Vivo Y18e के अपग्रेड मॉडल Vivo Y18 को कंपनी ने डुअल-रिंग डिजाइन के साथ उतारा है. अहम खासियतों की बात करें तो इस वीवो मोबाइल फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, 5000 एमएएच की दमदा बैटरी और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

Vivo Y18 स्मार्टफोन को स्पेस ब्लैक और Gem Green दो कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में कौन-कौन सी खूबियां मिलेंगी और इस हैंडसेट को खरीदने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे?

Vivo Y18 Price in India

इस लेटेस्ट वीवो फोन के दो वेरिएंट्स उतारे गए हैं, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज. 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले मॉडल को खरीदने के लिए 9,999 रुपये खर्च करने होंगे.

Vivo Y18 Sale: कहां से खरीदें?

वीवो ब्रैंड के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के सेल की बात करें तो इस वीवो फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं.

Vivo Y18 Specifications

  • डिस्प्ले: 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले इस वीवो फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है. ये फोन 840 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.
  • रैम: फोन में 4 जीबी रैम है लेकिन 4 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ VGA कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है.
  • बैटरी क्षमता: फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फोन में जान फूंकने का काम करती है.

Related Articles

Back to top button