ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
राज्य

गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी

गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में हुए एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घर में घुसकर युवकों ने चप्पा की हत्या कर दी थी और 35 लाख नकद और 65 तोले सोने के जेवर लूट लिये. घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. इसी बीच पुलिस ने मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है.

इस घटना में हिम्मतनगर पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हिम्मतनगर ए डिविजन पुलिस स्टेशन और डीवाईएसपी हिम्मतनगर की टीम हत्यारों की जांच कर रही है. पुलिस ने घटना में एक किशोर और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बीते 29 अप्रैल को रामनगर इलाके में डबल मर्डर की वारदात सामने आई थी.

बहू और पोते ने की थी हत्या

इस घटना में एक सेवानिवृत्त सहायक पुलिस उप-निरीक्षक और उनकी पत्नी की मौत हो गई. अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए थे. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि हत्या में मृतक दंपत्ति की बहू और उनका नाबालिग पोता शामिल है. यह पता चला है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के माध्यम से हत्या की योजना बनाई थी. पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्यारों के पास से 30 लाख 30 हजार नकद और 84 लाख के सोने के गहने भी बरामद किए हैं.

दस लाख रुपये की दी थी सुपारी

जानकारी के अनुसार सगीर पोटरा ने मां मित्तलकुमारी भाटी के साथ मिलकर नाबालिग के दोस्त को हत्या की सुपारी दी थी. मामले में 10 लाख रुपये की सुपारी देने की बात दोनों ने कबूल की. मित्तल कुमारी ने हत्या की बात कबूल कर ली. उसने अपनी सास की प्रताड़ना से तंग आकर उसे मारने का फैसला किया. इसके लिए बेटे के दोस्त हेतन पटेल को सुपारी दी गई. इसके लिए दस लाख रुपये देना तय हुआ था. हेतन पटेल ने मंसाणा लिम्बोदरा के विपुल सिंह नाथूसिंह वाघेला के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. हत्या के दौरान मित्तल कुमारी के बेटे और पोते ने मृतक मीनाकुंवरबा का मुंह दबा रखा था.

Related Articles

Back to top button