ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या, निर्वस्त्र कर फेंके शव, जांच जारी

 इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शवों की शिनाख्त न हो इसके लिए आरोपियों ने पत्थरों-ईंटों से कुचला और वस्त्र उतार पर अलग-अलग फेंक कर फरार गए। एक शव की शिनाख्त मोबाइल नंबर से कर ली गई है।

घटना नेमावर क्षेत्र के ब्रिज के पास की है। शुक्रवार सुबह पुलिस को संतोष मेहता के खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस और फोरेंसिक अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा दोनों की हत्या एक ही जगह की लेकिन शव डेढ़ सौ मीटर दूर फेंके। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक दोनों के शरीर से वस्त्र उतार कर बाउंड्री के बाहर फेंक दिए गए थे।

पूरे शरीर पर चोट के निशान

 

पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला है। उस पर बात करने पर बताया कि एक मृतक का नाम हरिराम कराड़े निवासी ग्राम सांघी जिला खंडवा है। हरिराम मिस्त्री का काम करता था और तीन इमली के पास रहता था। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उसे तीन इमली क्षेत्र में शराब की दुकान पर देखा था। इसके बाद दोनों यहां कैसे पहुंचे इसकी जांच चल रही है। डीसीपी के मुताबिक पूरे शरीर पर चोट के निशान है। ईंट और पत्थरों से भी कुचला गया है। पुलिस मजदूर और आसपास काम करने वालों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button