ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश

इंदौर। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मार्च माह में आयोजित की गई पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 22 अप्रैल को जारी हो चुके है। इस पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में सात हजार से अधिक परीक्षार्थियों को या तो पूरक आई है या फिर वे फेल हो गए।

इनमें कई परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो एक-दो अंक से फेल हुए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए हर साल परिणाम के बाद पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति बुलवाने के लिए आवेदन बुलवाएं जाते है। लेकिन इस बार परिणाम जारी हुए 12 दिन से अधिक हो चुके हैं। लेकिन अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र ने इस संबंध में किसी तरह का आदेश जारी नहीं किया है। जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ही पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है।

पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 99 हजार 994 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 22 अप्रैल को जारी हुए परिणाम में सात हजार 500 से अधिक परीक्षार्थियों को पूरक और फेल हो गए। इन परीक्षार्थियों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र अब तीन से आठ जून तक दोबारा परीक्षा आयोजित करा रहा है। लेकिन परिणाम के बाद शुरू होने वाले पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए किसी तरह का आदेश नहीं हुआ है। जबकि गत वर्ष केंद्र ने पुनर्गणना के लिए आवेदन बुलाएं थे, जिससे फेल हुए हजारों की संख्या में परीक्षार्थी पास हो गए थे। ऐसे में समय रहते पुनर्गणना नहीं होती है, तो परीक्षार्थियों को तीन जून से शुरू हो रही परीक्षा में दोबारा शामिल होना पड़ेगा।

इधर पालक विषयवार उत्तर पुस्तिका की पुनर्गणना के लिए बीआरसी और डीपीसी कार्यालय के चक्कर लगा रहे है, लेकिन यहां अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे है। जिला परियोजना समन्वयक शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि पांचवीं और आठवीं में पुनर्गणना के आवेदन के लिए अभी तक तारीख नहीं आई है।

 

एक दिन बाद ही पुनर्गणना के आवेदन लेना शुरू

इधर माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को जारी होने के बाद 25 अप्रैल से पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए थे। नौ मई तक परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। ताकि समय रहते परीक्षार्थियों की अंकसूची में सुधार हो सके।

Related Articles

Back to top button