ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मनोरंजन

हम सब बहुत परेशान हैं… 15 दिन से लापता तारक मेहता के सोढ़ी के पिता का छलका दर्द

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी को लापता हुए 15 दिन का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक भी उनके बारे में कोई खास जानकारी सामने नही आई है. एक्टर के घरवाले इस बात से बहुत ज्यादा परेशान हैं. खासकर उनके पिता बार-बार मीडिया के सामने ये प्रार्थना कर रहे हैं कि बस उनका बेटा सही-सलामत घर वापिस आ जाए. उन्होंने ही दिल्ली पुलिस में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. अब एक बार फिर से उन्होंने अपने बेटे को लेकर चिंता जाहिर की है.

गुरुचरण के पिता ने क्या कहा?

गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने कहा कि उन्हें अब तक अपने बेटे गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी में कोई खास जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा- ‘हमसब बहुत परेशान हैं और पुलिस के नए अपडेटा का इंतजार कर रहे हैं. हम उसके वापिस आने का इंतजार कर रहे हैं.’

क्या है मामला?

22 अप्रैल को तारक मेहता शो में सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे. लेकिन वे मुंबई नहीं पहुंचे. इसके बाद से एक्टर को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लग गईं. पहले ऐसी खबरें आईं कि वे डिप्रेशन में थे फिर ये खबर आई कि वे शादी करने वाले थे. इसके अलावा मामले में एक अपडेट ये भी आया था कि उनकी माली हालत भी ठीक नहीं चल रही थी. एक्टर ने अपना फोन पालम एयरपोर्ट के पास छोड़ा और कहीं गायब हो गए.

इसके बाद पुलिस की छानबीन में ये संदेह भी जताया गया कि गुरुचरण सोढ़ी ने खुद को ही लापता करने की साजिश रची है. फिलहाल 15 दिन बाद भी पुलिस सिर्फ कयास लगा रही है और इस बात पर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है. बता दें कि एक्टर ने साल 2020 में 13 साल तरक मेहता से जुड़े रहने के बाद शो छोड़ दिया था. इसकी वजह पूछे जाने पर उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया था.

Related Articles

Back to top button