ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
मध्यप्रदेश

भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती

 भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा- कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव कड़ी चुनौती दे रहे हैं। शर्मा दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं तो महापौर भी रहे हैं। लोगों से सीधा जुड़ाव है तो लंबे समय तक संगठन में काम करने के कारण कार्यकर्ताओं के बीच पैठ भी है।

उधर, अरुण श्रीवास्तव का यह पहला चुनाव है। वे अभी तक संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। जिला कांग्रेस ग्रामीण का अध्यक्ष रखने के कारण उनका नेटवर्क ग्रामीण इलाकों में तगड़ा है। मां विमला श्रीवास्तव भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं।

भोपाल लोकसभा क्षेत्र एक प्रकार से भाजपा का गढ़ है। 1989 से भाजपा ही यहां जीतती आ रही है। पिछले चुनाव में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को तीन लाख 64 हजार 822 मतों के अंतर से पराजित किया था।

इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा ने प्रचार में स्टार प्रचारकों को उतारा। मतदाताओं को घर से निकालने के लिए संगठन ने कार्यकर्ताओं की बूथवार जिम्मेदारी तय की है।

आलोक शर्मा केवल मोदी और बड़े नेताओं के भरोसे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोड शो किया तो मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रोड शो और सभाएं कर चुके हैं। भाजपा का गढ़ होने का लाभ मिलेगा। भोापल का मेयर रहने के नाते शहरी मतदाताओं से सम्पर्क लेकिन ग्रामीण मतदाताओं के लिए अनजान चेहरा।

विरासत में मिली राजनीति

उधर, किसी गुट विशेष से जुड़ा न होने के कारण अरुण श्रीवास्तव को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पक्ष में स्थानीय नेताओं ने ही मोर्चा संभाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा की। आरोप-प्रत्यारोप से इतर उन्होंने पूरे प्रचार में न्याय गारंटी के साथ स्थानीय मुद्दों को आगे रखा।

कर्मचारियों का रुझान होगा महत्वपूर्ण

भोपाल लोकसभा क्षेत्र में कर्मचारी मतदाता बड़ी संख्या में हैं। इनका रुझान परिणामों को प्रभावित करता है इसलिए भाजपा और कांग्रेस ने कर्मचारी वर्ग को साधने में कोई कसर नहीं रखी। हालांकि, पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे इस बार जोर-शोर से नहीं उठे।

कुल मतदाता – 23,39,411

पुरुष – 12,00,649

महिला – 11,38,585

थर्ड जेंडर – 177

Related Articles

Back to top button