ब्रेकिंग
Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ...
उत्तराखंड

उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के रुड़की में मामा ने अपनी सगी नाबालिग भांजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. भांजी के साथ रेप का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है. पुलिस आरोपी मामा सहित बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. इस शर्मनाक घटना से लोग हैरान हैं.

यह शर्मनाक घटना रुड़की तहसील की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र का है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें पीड़िता के पिता ने शिकायत दी थी कि रिश्ते में उनका साला लगने वाले शख्स ने उनकी 12 साल की बेटी के साथ रेप किया है. इतना ही नहीं घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर वायरल भी किया है. पुलिस के हाथ वह वह वायरल वीडियो लगा.

रेप का वीडियो हुआ वायरल

एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि कोतवाली गंगनहर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसका सगा साला अकसर उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर लाता-ले जाता था. एसएसपी ने बताया कि कुछ समय पूर्व एक वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के पिता को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है. शिकायत एवं वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर आरोपी मामा सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 217/2024 धारा 363,376(DB),354(ग) IPC व 5(g)(n)/6, 13/14, 16/17 पोक्सो अधिनियम दर्ज किया गया.

पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी

एसएसपी ने करीब 12 वर्षीय बच्ची से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला होने के चलते आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए. एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत द्वारा खुद मामले की मॉनिटरिंग करते हुए टीमें गठित की गईं. पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात आरोपियों की तलाश करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया. साथ ही हर छोटी-बड़ी सूचना का आपस में आदान-प्रदान किया गया. पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपित मुर्सलीन उर्फ काला को पनियाला रोड़ रुड़की से दबोचने में सफलता हासिल की.

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस टीमें अब पीड़िता के कथित मामा एवं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ की गई. उसने बताया कि वायरल वीडियो एक षड़यंत्र के तहत पीड़िता के सगे मामा द्वारा बनाया गया था. जिसका उद्देश्य अपनी दूसरी बहन के साथ गिरफ्त में आए आरोपी के नाजायज संबंध से क्षुब्ध होकर उससे बदला लेना था.

Related Articles

Back to top button