ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सागर पाल और विक्की यादव ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं. पुलिस ने बताया है कि इन दोनों आरोपियों ने बताया है कि उन्हें मुंबई आने से पहले लॉरेंस गैंग की तरफ से एक लाख रुपये दिए गए थे. यह पैसे उन्हें मुंबई में एक घर लेने और एक बाइक का इंतजाम करने के लिए दिए गए थे. इस काम के दौरान उन्हें किसी तरह की सुपारी देने की बात नहीं कही गई थी.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बिहार से मजदूरी करने के लिए हरियाणा पहुंचे विक्की और सागर से गैंग के लोगों ने कहा था कि ‘अच्छा काम करो तो तुम्हारा अच्छा करेंगे’. बस उसी अच्छे के भरोसे दोनों युवा पैसे लेकर मुंबई चले गए और वहां जाकर सलमान के घर के बाहर फायरिंग कर दी. बता दें कि सलमान खान के पास वाय प्लस सिक्योरिटी है. पुलिस ने बताया कि मुंबई में रहे अंडरवर्ल्ड डॉन बिना किसी डील के इस तरह के काम नहीं करते. लेकिन, लॉरेंस गैंग की अप्रोच इस मामले में बहुत अलग है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई 2022 के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मुख्य आरोपी है. बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में बंद है.

मुंबई में पांव जमाना चाहता है लॉरेंस

मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन रहे दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और रवि पुजारी करीब 15 साल से शहर में एक्टिव नहीं है. पुलिस को शक है कि शायद इसी वजह से लॉरेंस गैंग जो कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और वेस्टर्न यूपी में एक्टिव है मुंबई के इस वैक्यूम में घुसने की कोशिश कर रहा है. मुंबई के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच सलमान खान को धमकी मिलने के केस की गहनता से जांच कर रही है. इसका सीधा मतलब है कि बिश्नोई गैंग को मुंबई में अपराध करने का ग्राउंड किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा.

खुद नाम कमाना चाहता है गैंग

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर किसी हाई प्रोफाइल शख्स को टारगेट करते हैं ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिले. पुलिस को शक है कि बिश्नोई गैंग मुंबई में अपने पांव जमाना चाहता है. इस काम के लिए गैंग के लोग सलमान खान को जानबूझकर टारगेट कर रहे हैं क्योंकि सलमान खान पर राजस्थान में एक ‘हम साथ-साथ हैं’ मूवी की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने के आरोप लगे थे. काला हिरण एक विलुप्त होने की कगार वाला एक वन्य जीव है, जो कि बिश्नोई समाज के लिए पूजनीय है.

मुंबई पुलिस के एक आईपीएस ऑफिस ने कहा कि बिश्नोई ने कहा था कि वह सलमान कान से काले हिरण को मारने के लिए बहुत नाराज है. आईपीएस अधिकारी ने कहा कि लॉरेंस बार-बार सलमान खान का नाम लेकर अपना नाम और बड़ा करना चाहता है. इसलिए सलमान खान के घर बाहर फायरिंग करने वालों से सिर्फ डराने के लिए कहा गया था, किसी को मारने के लिए नहीं.

Related Articles

Back to top button