ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

बैतूल में बड़ा हादसा, मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT भी जले…

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा में आने वाले गौला गांव के पास मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मतदानकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन 3 ईवीएम मशीनों को नुकसान पहुंचा है। बस में आग लगने की सूचना के बाद कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान मुलताई विधानसभा के मतदान केंद्र राजापुर- 275, डुंडर- 276, गेहूंबारसा- 278, 279 के अलावा कुंदा रैयत- 280, चिखली माल- 281 आदि मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुलताई की विजय बस से मतदानकर्मी वापस लौट रहे थे।

रात 11 बजे गोला ग्राम के पास अचानक बस में आग लग गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर कुदकर अपनी जान बचाई। अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी रुक गई और बस में आग लगती देख मतदान कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिस के बाद मतदानकर्मियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल, मुलताई से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर ..

हादसे की जानकारी मिलते ही सबसे पहले मुलताई एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी तृप्ति पटेरिया, प्रभात पट्टन की तहसीलदार डाली रैकवार मौके पर पहुंच गईं। घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चय झरिया भी घटना स्थल पहुंचे गए। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने  बताया कि प्रारंभिक जानकारी में बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि 3 EVM आग से मामूली क्षतिग्रस्त हुई हैं। तीन EVM सुरक्षित हैं। मतदानकर्मी भी सुरक्षित हैं। कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन आयोग को इस सम्बंध में सूचना दे दी गई है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, तैयारी की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button