ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

12 घंटे देरी से आई सचखंड एक्‍सप्रेस, आठ घंटे लेट हुई मालवा एक्सप्रेस

ग्वालियर। शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के साथ ही दिल्ली-अंबाला रेल खंड के बीच रेल ट्रैक पर चल रहे इंटरलाकिंग कार्य के कारण जम्मू और पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है।

पिछले एक पखवाड़े से भी अधिक समय से जम्मू और पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से ग्वालियर आ रही हैं। मंगलवार को भी इस रूट की ट्रेनें ढाई से लेकर 12 घंटे की देरी से ग्वालियर आ सकीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने अपनी यात्रा ही कैंसिल कर दी।

स्थिति यह थी कि जिस सचखंड एक्सप्रेस को सोमवार की शाम को 5:06 बजे ग्वालियर आना था, वह 12 घंटे से अधिक की देरी से मंगलवार की सुबह 5:25 बजे ग्वालियर आई।

वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2:25 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 6:00 घंटे, हिमसागर एक्सप्रेस 4:00 घंटे और मालवा एक्सप्रेस 7:56 घंटे की देरी से ग्वालियर आई। गौरतलब है कि इन ट्रेनों को समय पर लाने के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, लेकिन रेल ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण ट्रेनें लेट हो ही रही हैं।

Related Articles

Back to top button