ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर! टाटा स्टील के बिजनेस हेड को मारने वाला आरोपी ढेर

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में पिछले दिनों टाटा स्टील के बिजनेस हेड की लूटने के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस ने बदमाश के पास से एक चोरी की बाइक, एक .32 बोर की बंदूक और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

यह पूरा मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्ड में हुई हत्या से जुड़ा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई को रात को टाटा स्टील के बिजनेस हैड विनय त्यागी की लूटने के बाद हत्या कर दी गई थी. इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनय की लाश को नाले में बहा दिया था. दूसरे दिन पुलिस को विनय की लाश साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके के नाले में मिली थी.

बाइक से फिसलकर गिरे बदमाश

पुलिस के मुताबिक 10 मई को थाना शालीमार गार्डन पुलिस की टीम रात को चेकिंग कर रही थी उसी वक्त उन्हें देखकर दो बाइक सवार तेजी से भागने लगे. शक के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो वह थोड़ी देर बाद उनकी बाइक पार्श्वनाथ थंडर बिल्डिंग के बंद गेट के सामने फिसलकर गिर गई. बदमाश नीचे गिरने के बाद उठे और पुलिस से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर फायर करने लगे.

जवाबी फायर में हुआ घायल

जब पुलिस ने इस हमले में जवाबी फायर किया तो एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं फायरिंग के वक्त दूसरा बदमाश मौके से भागकर फरार हो गया. बदमाशों ने पुलिस के ऊपर जो गोलियां चलाई थीं उसमें उप निरीक्षक मंगल सिंह गोली लगने से घायल हो गए. मंगल सिंह और बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान ही बदमाश की मौत हो गई.

उप निरीक्षक मंगल सिंह का इलाज फिलहाल चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान दक्ष के रूप में की गई है, जो कि टाटा स्टील के बिजनेस हैड की हत्या के मामले में वांटेड था. पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, .32 बोर 108 खोखा, 2 जिंदा करातूस, .315 बोर के खोखा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है.

Related Articles

Back to top button