ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

दो किशोरियों की मौत के बाद खेड़ा माधोपुर गांव में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का सर्वे, डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जांच

 देवास। पिछले दिनों दो किशोरियों की मौत के बाद चर्चाओं में आए टोंकखुर्द क्षेत्र के गांव खेड़ा माधोपुर में भोपाल से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की राज्यस्तरीय टीम लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी पहुंची। टीम द्वारा यहां सर्वे किया गया। संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैम्पल लिए गए। अब तक गांव में 181 लोगाें की जांच कर बुखार के 37 मरीजों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। भोपाल की टीम द्वारा करीब 15 मरीजों के सैम्पल ले जाए गए हैं जिनकी डेंगू, मलेरिया सहित टायफाइड, पीलिया, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस आदि जांचें की जाएंगी।

किशोरियों की मौत वायरल फीवर से होना प्रारंभिक स्तर पर माना जा रहा है। वहीं प्रारंभिक उपचार में किसी डाक्टर द्वारा लापरवाही करने से स्थिति बिगड़ने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। लार्वा व फीवर सर्वे के लिए टोंकखुर्द स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव में लगी है।

किशोरियों की मौत वायरल फीवर से होना प्रारंभिक स्तर पर माना जा रहा है। वहीं प्रारंभिक उपचार में किसी डाक्टर द्वारा लापरवाही करने से स्थिति बिगड़ने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। लार्वा व फीवर सर्वे के लिए टोंकखुर्द स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव में लगी है।

भोपाल की टीम में डॉ. सीएस शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. सेविया सालम शामिल थे। सीएमएचओ शिवेंद्र मिश्रा ने बताया गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा है। घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी ली जा रही है। टीमों का गठन किया गया है। टीम को घर-घर भ्रमण के दौरान कुछ घरो में डेंगू लार्वा मिला था, इसके विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई। लार्वा सर्वे व फीवर सर्वे लगातार चलाया जा रहा है, मरीजों को उपचार भी दिया जा रहा है। कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है।

ग्रामीण कर रहे गांव में अस्पताल खोलने की मांग

उधर कुछ ग्रामीणों द्वारा खेड़ा माधोपुर गांव में अस्पताल खोलने की मांग की जा रही है, उनका कहना है कि अभी हमारा गांव कमलापुर उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आता है। हमारे गांव की जनसंख्या कमलापुर की तुलना में ज्यादा है, लेकिन अस्पताल वहां खुला है। भविष्य में ऐसे बीमारियां न फैलें, इसे देखते हुए अस्पताल हमारे गांव में खुलना चाहिए।

इनका कहना है

खेड़ा माधाेपुर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वर्तमान में किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं हैं, टीमें लगातार काम कर रही हैं। भोपाल की टीम ने लगातार दूसरे दिन सर्वे किया है, 15 सैम्पल टीम ले गई है। वहां की रिपोर्ट आने के बाद मरीजों में बीमारियों की स्थिति और स्पष्ट होगी। पास में कमलापुर उप स्वास्थ्य केंद्र है, यदि खेड़ा माधोपुर में अस्पताल खोलने की मांग आती है तो वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जाएगा।

-डाॅ. शिवेंद्र मिश्रा, सीएमएचओ देवास।

Related Articles

Back to top button