ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के डेमघाट नर्मदागंज में किराए के मकान में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला को उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक मानकर ने बताया कि मृतिका उमा दुर्वासा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का मायका और ससुराल दोनों ग्राम कुकर्रामठ में ही है। मृतिका के पति धनीराम दुर्वासा ने कैंची से वार कर महिला की हत्या कर दी।

पत्नी के साथ मारपीट करता था आरोपी

मृतिका उमा दुर्वासा किराए के मकान में रहकर सिलाई कढ़ाई का काम करती थी। रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी के चलते आरोपी ने कैंची से ही महिला को मौत की घाट उतार दिया। आरोपी पति अपनी पत्नी से लगातार मारपीट करने के साथ नशा करने के लिए पैसा लेता था। बताया गया कि इसी के चलते उसने घटना को भी अंजाम दिया।

वारदात के बाद भाग रहा था आरोपी

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने गृह ग्राम की ओर भाग रहा था। रास्ते में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

Back to top button