ब्रेकिंग
Muhammad Yunus Protest: अमेरिका के JFK एयरपोर्ट पर डॉ. मोहम्मद यूनुस का विरोध, प्रवासियों ने लगाए 'आ... WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध...
मध्यप्रदेश

बेटी ने भागकर की थी शादी, संपत्ति में हिस्सा मांगा तो सुपारी देकर पिता ने करवाई जेठ की हत्या

 इंदौर। आजाद नगर में हुई युवक की हत्या में मार्बल कारोबारी आरिफ खिलजी का हाथ सामने आया है। आरिफ ने सुपारी देकर हत्या करवाई है। साजिश में शामिल दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों मृतक मोईन के दोस्त हैं जो 700 रुपये लेकर मोईन को गली तक ले गए थे।

20 वर्षीय मोईन पुत्र रफीक खान की रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्वजन ने आरोप लगाया कि हत्या में आरिफ खिलजी (स्नेहलतागंज), नाहिद जाटू (खजराना), युसूफ अंसारी (बड़वाली चौकी) व वसीम चौहान (स्नेहलतागंज) शामिल हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर मोईन के दोस्त अहमद व इलियास को आजाद नगर से पकड़ लिया।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि हत्या आरिफ खिलजी ने करवाई है। आरिफ ने दो शूटर बुलाए थे जो गोली मारकर भाग गए। अहमद और इलियास का काम मोईन को घर से बुलाकर नूरानी मस्जिद तक लाना था। इस काम के बदले उन्हें 700-700 रुपये मिले थे। पुलिस के मुताबिक आरिफ घर पर ताला लगाकर भाग गया है। गोली मारने वाले शूटर की अभी तक पहचान नहीं हुई है। नौ महीने पूर्व बेटी भागी,

 

संपत्ति मांगने पर बिगड़ी बात

आरिफ की बेटी अलीशा ने पिछले वर्ष अगस्त में घर से भागकर मोईन के बड़े भाई मुबस्सर से प्रेम विवाह कर लिया था। अलीशा द्वारा संपत्ति में हिस्सा मांगने पर बात बिगड़ी थी। आरिफ आर्थिक रूप से संपन्न है और मुबस्सर की स्थिति ठीक नहीं है। आरिफ चाहता था कि अलीशा मुबस्सर को छोड़कर घर आ जाए। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, अभी तक की पूछताछ में कान्ट्रेक्ट किलिंग की बात सामने आई है। आरिफ के पकड़े जाने के बाद ही शूटर के बारे में जानकारी मिलेगी।

 

वैन चालक की हत्या में मुख्य आरोपी फरार

 

कैश वैन चालक रिंकू उर्फ विजय की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी विजय नाथ उर्फ काल भैरव उर्फ राम बच्चा की तलाश जारी है। दो साथी यश और मयंक को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। हुकुमचंद कॉलोनी (मल्हारगंज थाना क्षेत्र) निवासी रिंकू की शनिवार रात आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हमले में रिंकू का साथी हेमंत भी घायल हुआ था।

Related Articles

Back to top button