ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
देश

बद्रीनाथ में अव्यवस्था और VIP दर्शन से पुजारियों और लोगों में नाराजगी, किया प्रदर्शन-दुकानें रहीं बंद

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने चारधाम पहुंच रहे हैं. ऐसे में तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के खराब प्रबंधन के कारण अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. उत्तराखंड के बद्रीनाथ में पुजारियों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के कुप्रबंधन के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. विरोध में मंदिर में दुकानें बंद कर दी गईं. पंडा समुदाय और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. कुछ समय के लिए बाजार और दुकानें बंद रखीं, इससे दर्शन करने पहुंचे तीर्थयात्रियों को काफी असुविधा हुई. आपको बता दें कि चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई.

वीआईपी दर्शन बंद करने की मांग

बद्रीनाथ में दर्शन करने आने वाले आम लोगों को वीआईपी दर्शन व्यवस्था से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने बद्रीनाथ में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किए. स्थानीय लोगों के लिए पारंपरिक मार्गों से बैरिकेड हटाने और पहले की तरह मंदिर में प्रवेश की सुविधा देने की मांग सहित आधा दर्जन से अधिक मांगों के समर्थन में हंगामा किया गया. हालांकि बाद में प्रदर्शनकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बीच वार्ता के बाद सड़कों से बैरिकेडिंग हटा दी गई.

एक्शन में दिखा प्रशासन

उत्तराखंड सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अगले 15 दिनों तक चार धाम दर्शन के लिए वीआईपी लोगों को आने की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है. उप जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद बामणी गांव की ओर जानी वाली सड़क से बैरिकेटिंग को हटा दिया गया. केदारनाथ और बद्रीनाथ के मास्टर प्लान के नाम पर होने वाली अव्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा था. जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की अन्य मांगों के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है. आपको बता दें कि बद्रीनाथ के निवासी अपनी अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए अगली रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को बैठक करेंगे.

तोड़े गए एक दर्जन से ज्यादा घर

बद्रीनाथ तीर्थ पुरोहित संगठन से जुड़े परवीन ध्यानी ने आरोप लगाया कि पंडा समुदाय के एक दर्जन से अधिक सदस्यों के घर तोड़ दिए गए हैं. दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि वीआईपी दर्शन के नाम पर मंदिर ट्रस्ट ने अराजकता पैदा की और स्थानीय लोगों के घरों तक जाने वाले मुख्य पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया. ध्यानी ने आगे कहा कि विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने पैदल मार्ग से बैरिकेट हटा दिए और वीआईपी दर्शन के लिए काउंटर भी बंद कर दिए.

Related Articles

Back to top button