ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
उत्तरप्रदेश

मेट्रो और एक्सप्रेस लाइन के बाद अब नमो भारत से पहुंचेंगे एयरपोर्ट, मेरठ से IGI तक होंगे इतने स्टेशन

उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर नमो भारत ट्रेन सीधे रूट पर टर्मिनल तक पहुंचेगी. इस सुविधा के लिए यमुना प्राधिकरण ने जमीन के नीचे से ट्रैक के जाने का प्रस्ताव बनाया है. इस प्रस्ताव को यमुना प्राधिकरण की ओर से शासन को भेज दिया गया है.

प्रशासन की मंजूरी के बाद इस पर काम किया जाएगा. नमो भारत एयरपोर्ट को जीटीसी यानी ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर से जोड़ने के इस प्रस्ताव से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी. इस प्रस्ताव को पूरा करने के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होने की योजना बनाई गई है. नमो भारत एयरपोर्ट से यात्रियों की सुविधाओं के लिए उड़ान सितंबर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है.

72 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाने का है प्लान

नमो भारत ट्रेन का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टर्मिनल तक जाने के लिए गाजियाबाद आरआरटीएस से एयरपोर्ट तक 72.2 किलोमीटर तक लंबा ट्रैक बिछाए जाने की योजना बनाई गई है. इस ट्रैक को दो स्टेज में बनाया जाएगा.

पहले स्टेज में गाजियाबाद आरआरटीएस से इकोटेक-6 कासना तक बनाने के लिए खाका तैयार किया गया है. इसमें 18 मेट्रो स्टेशनों को भी बनाया जाएगा. इसका दूसरा स्टेज इकोटेक-6 से एयरपोर्ट तक बनाया जाएगा. इसके दूसरे चरण में 4 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.

इस योजना को दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इस योजना को पूरा करने में पहले चरण में केंद्र सरकार और दूसरे चरण में राज्य सरकार की ओर से तैयार करने की योजना है. इसमें बनाए जाने वाले 4 मेट्रो स्टेशन नमो भारत के होंगे. इसमें जमीन में बनाए जाने वाले ट्रैक 90 मीटर का होगा. इस भूमिगत ट्रैक की मदद से यात्री सीधे टर्मिनल तक पहुंच जाएंगे. इस प्रस्ताव के मुताबिक 120 मीटर का एलिवेटेड ट्रैक भी बनाया जाएगा.

इस योजना के इंप्लीमेंट होने के बाद राज्य में यातायात की सुगमता बढ़ जाएगी. ट्रेन से लेकर हवाई सफर तक का रूट आसान हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button