ब्रेकिंग
ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान मप्र सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 22,098 शासन-संधारित मंदिरों की संपत्ति होगी ऑनलाइन सार्वजनिक दही हांडी का खौफनाक सच, ऊंचाई से गिरे नागेश की टूटी थीं हड्डियां; अब मासिक आर्थिक मदद की गुहार IDFC फर्स्ट बैंक ने दिया ₹5.75 करोड़ के सेटलमेंट का प्रस्ताव, 117 करोड़ के घोटाले में CBI जांच तेज ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, 3 महीने से थीं एम्स में भर्ती

ग्वालियर: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में बुधवार सुबह 9.28 पर अंतिम सांस ली। वो बीते कई दिनों से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती थीं। उनके निधन पर सीएम मोहन यादव समेत कई भाजपा और कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने शोक व्यक्त किया है।

राजमाता सिंधिया को 15 फरवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें सेप्सिस के साथ निमोनिया भी हो गया था। वह वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल बृहस्पतिवार को 11:00 विधि विधान से किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस दौरान सभी राजघराने मौजूद रहेंगे एवं राजनीति से जुड़े बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां 7 मई को मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था। राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका विवाह माधवराव सिंधिया के साथ हुआ था।

Related Articles

Back to top button