ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
टेक्नोलॉजी

Netflix यूजर्स पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! कंपनी ने छीनी इस काम को करने की आजादी

Netflix Offline: मूवी और वेब सीरीज देखने के लिए दुनिया भर में Netflix का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक बेहद पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. हालांकि, कंपनी के कुछ कड़े कदमों से यूजर्स को जरूर निराशा मिली है. नेटफ्लिक्स पहले ही पावसवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगा चुका है, लेकिन अब यूजर्स को एक और खास फीचर को अलविदा कहने के लिए तैयार रहना चाहिए.

नेटफ्लिक्स विंडोजर 11 और विंडोज 10 ऐप को खत्म करने वाला है. इसकी बजाय वेब ऐप को पेश किया जा सकता है. लेकिन सबसे बड़ा झटका ये है कि विंडोज पर आपको डाउनलोड/ऑफलाइन फीचर नहीं मिलेगा.

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग विंडोज ऐप को और बेहतर किया जाएगा. मगर इसमें कंपनी की तरफ से ऑफलाइन व्यू फीचर नहीं मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग विंडोज ऐप में से इस पॉपुलर फीचर को हटाया जाएगा. आप मूवी या वेब सीरीज डाउनलोड करके ऑफलाइन नहीं देख सकेंगे. मौजूदा ऐप में आपको डाउनलोड करने का मौका मिलता है.

Netflix पर नहीं मिलेगा डाउनलोड ऑप्शन

विंडोज 11 और विंडोज 10 के मौजूदा ऐप में यूजर्स अपने फेवरेट कंटेंट को 1080p फुल एचडी में डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, नए अपडेट के तहत नए ऐप में डाउनलोड करने की सपोर्ट नहीं मिलेगी. लेकिन आप मोबाइल पर टीवी शो और मूवीज को ऑफलाइन देख सकेंगे. इसका मतलब है कि अब केवल मोबाइल और टैबलेट पर ही नेटफ्लिक्स के शो ऑफलाइन चलेंगे.

Netflix लाएगा सस्ता प्लान

विंडोज के लिए नेटफ्लिक्स के अपडेटेड ऐप में ऐड-सपोर्ट फीचर भी आएगा. इसके जरिए लोगों को नेटफ्लिक्स पर ऐड दिखेंगे. इसका बड़ा फायदा ये है कि नेटफ्लिक्स आपको काफी कम दर पर मूवी और शो देखने का मौका देगा. ज्यादातर टीवी शो और मूवी देखते समय कमर्शियल ऐड आएंगे. इसके अलावा लाइसेंसिंग की वजह से नेटफ्लिक्स पर कुछ शो देखने के लिए मौजूद नहीं रहेंगे.

कब आएगा नेटफ्लिक्स का अपडेटेड ऐप?

नेटफ्लिक्स का ऐड-सपोर्टेड प्लान भारत में नहीं है. इसलिए अगर आपको ऑफलाइन शो देखने हैं तो मोबाइल पर ही देख सकते हैं. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि नेटफ्लिक्स के विंडोज ऐप का अपडेट कब तक आएगा. जिन लोगों ने माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर ऑटो-अपडेट कर रखा है, नया वर्जन आते ही नेटफ्लिक्स ऐप खुद डाउनलोड हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button