ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना पुलिस ने चोरी और लूट के मामले में एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की हैरान कर देने वाली वजह बताई है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा निकालने के लिए चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे.

पुलिस ने चोरी के आरोप में बांसवाड़ा के टाटियापड़ा के रहने वाले अरविंद, आशीष, देवीलाल, विकास और आशीष को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है. खास बात ये है कि आरोपियों ने मौज और और अपनी शौक को पूरा करने के लिए एक बाइक चुराई थी. इसी बाइक से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.

सूनसान जगह पर करते थे लूटपाट

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी राह चलते लोगों से लूटपाट करते थे. आरोपी चौराहे पर आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखते और जिनके पास ज्वैलरी दिख जाती उन राहगीरों का पीछा करते थे. उन्हें जब सुनसान जगह मिल जाती तो बाइक पर लात मारकर गिरा देते और तलवार से डरा कर मारपीट कर ज्वैलरी और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे.

चोरी के पैसों से खरीदी बाइक

आरोपी लूटे हुए माल को बेचकर महंगे मोबाइल खरीदते थे. साथ ही पावर ब्रेक जैसी बाइक भी खरीदी हुई थी. इस बाइक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर उन पर पैसे खर्च करते थे. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने का मुख्य उद्देश्य गर्लफ्रेंड के साथ ऐशो आराम करना और उन पर खर्च करना बताया है. पुलिस गिरप्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button