राहत! पेट्रोल डीजल फिर हुआ सस्ता, जानें आज के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 73.04 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया तो वहीं डीजल की कीमत भी 8 पैसे कम होकर 66.09 रुपये प्रति लीटर रह गई है।
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 73.04 रुपये | 66.09 रुपये |
| मुंबई | 78.69 रुपये | 69.27 रुपये |
| कोलकाता | 75.71 रुपये | 68.46 रुपये |
| चेन्नई | 75.89 रुप | 69.81 रुपये |
यह पिछले साल 18 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है। दरअसल सभी ऑयल मार्कीटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से एक रुपये लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है। फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह यूरो-मानकों के अनुरूप है। सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से BS-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया।






