ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
मध्यप्रदेश

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त

बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच पिस्तौल बरामदगी मामले में शनिवार देर रात पूर्व पार्षद विजय झा की गिरफ्तारी कर ली गई. इस दौरान उसके घर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ भी जुटी रही. जिसके चलते भारी तादाद में पुलिस बल की भी तैनाती की गई. पूर्व पार्षद विजय झा के ठिकानों से हथियार, शराब, कैश समेत कई दस्तावेज मिले हैं. जबकि, उनकी पत्नी सीमा झा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सीमा की तबीयत खराब होने के चलते पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

पूर्व पार्षद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर अवैध संपत्ति के खिलाफ आयकर विभाग की जांच तीन दिन तक चली. उसके बाद यह कार्रवाई की गई. आयकर विभाग की छापामारी खत्म होते ही उन्हें अब पुलिस को सौंप दिया गया है. इस दौरान विजय झा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को हटाया और देर रात पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया.

आयकर विभाग की टीम को विजय झा के ठिकानों से करीब 16 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने के कागजात मिले हैं. इनमें जिले के अलावा बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों में भी खरीदे गए फ्लैट, जमीन के प्लॉट शामिल हैं. इसे लेकर तीन दिन से लगातार आयकर की टीम जांच में जुटी हुई थी.

जमीन में निवेश का यह आंकड़ा सरकारी दर पर जमीन की कीमत के अनुसार है. खुले बाजार में इसकी कीमत तीन से चार गुना अधिक हो सकती है. इसके अलावा पुरानी बाजार स्थित विवाह भवन से कई स्टांप पेपर, कई विभागों की मुहर बरामद की गई हैं. छापेमारी के पहले दिन नकदी के अलावा हथियार तो दूसरे दिन विदेशी शराब बरामद की गई थी. उसके बाद ही इस मामले में पुलिस शामिल हुई और कार्रवाई कर रही है.

आधा किलो सोने के बिस्किट-ईंट मिलीं

आयकर विभाग की टीम के द्वारा से विभागीय अधिकारियों ने बरामद शराब, सादे स्टांप पेपर और हथियारों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. साथ ही सभी ठिकानों से बरामद नकदी को बैंक में जमा करा दिया, जबकि वहीं घर से बरामद कागजातों को दो बैगों में भरकर टीम अपने साथ ले गई. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, पूर्व पार्षद विजय झा के एक घर और अन्य परिसरों से अब तक एक करोड़ रुपये नकदी के अलावा करीब आधा किलो सोने के बिस्किट-ईंट और जमीन में निवेश के कागजात मिले हैं. कागजातों में उल्लिखित जमीनों की प्राथमिक अनुमानित कीमत 16 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Related Articles

Back to top button