ब्रेकिंग
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए कलश स्थापना के सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त Delhi Police Action 2026: CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए ... Pregnancy Test Correct Time: पीरियड मिस होने से पहले टेस्ट करना क्यों है सही नहीं? जानें प्रेगनेंसी ... Dhurandhar The Revenge Music: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शानदार सफ... India LPG Import: सितंबर में यूएई बना भारत का सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर, अमेरिका को पीछे छोड़ा IND vs SL Series: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ पहला व... Traffic Restrictions in Delhi: लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली में बदला ट्रैफिक रूट, पुलिस ने जारी की एडवा... Amrapali Scam News: महारानी बाग में ईडी का बड़ा एक्शन, आम्रपाली ग्रुप की 54 करोड़ की कोठी कुर्क Opt... MP OBC Reservation Dispute: हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने Balaghat News: बकोड़ा में जनसंवाद के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, विधायक अनुभा मुंजारे न...
बिहार

सारण में चुनाव के बाद हिंसा, रोहिणी आचार्य के बूथ से जाते ही भिड़े दो गुट, गोलीबारी में एक की मौत

बिहार के सारण में भिखारी ठाकुर चौक स्थित बूथ के पास मंगलवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं. वह सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थीं, तब वहां जमकर हंगामा हुआ. इस मामले में विवाद बढ़ने पर मंगलवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई. दो अन्य घायल हुए.

घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कुछ लोगों का कहना है कि सोमवार को मतदान के बाद कुछ लोगों ने रोहिणी आचार्य के साथ अभद्रता की थी. वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि रोहिणी आचार्य ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव किया था. उनके साथ समर्थक भी थे. रोहिणी आचार्य को आक्रोशित भीड़ को देखते हुए वहां से निकलना पड़ा था. लेकिन मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हुई.

लोगों को शांत करवाया

इस फायरिंग में तीन युवकों को गोली लगी. एक की मौत हो गई जबकि, दो घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. भिखारी चौक पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

पुलिस छावनी में तब्दील भिखाड़ी चौक

मृतक की पहचान 26 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई, जो कि बड़ा तेलपा का रहने वाला था. वहीं घायलों में शंभू राय के 30 वर्षीय पुत्र गुडु राय और विदेशी राय के 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय शामिल हैं. दोनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर दिया गया है. घायल मनोज की कमर में गोली लगी है. गुड्डू राय के सिर पर गोली मारी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button