ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

पूर्वांचल की 27 सीटों पर लड़ाई, सियासी ‘कद’ से जातीय ‘सरहद’ तोड़ने का होगा इम्तिहान?

उत्तर प्रदेश में पांच चरणों के लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद अब अगले दो चरणों का चुनाव पूर्वांचल के इलाके में होना है. छठे और सातवें चरण में 27 लोकसभा सीटों पर सियासी दलों का इम्तिहान होना है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर तक में आखिरी चरण में सियासी कद के जरिए पूर्वांचल के जातीय सरहद को तोड़ने का लिटमस टेस्ट होगा तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ सीट को वापस सपा की झोली में डालने के साथ-साथ उनके पीडीए फॉर्मूले का भी लिटमस टेस्ट भी इसी इलाके में होना है. बसपा प्रमुख मायावती के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी पार्टी के सियासी आधार को बचाए रखने की है.

बीजेपी 2019 में मोदी लहर में भी पूर्वांचल के इलाके में अपना एकछत्र राज कायम नहीं कर सकी थी. सपा-बसपा गठबंधन के चलते पूर्वांचल इलाके की आधा दर्जन सीटों पर बीजेपी को मात खानी पड़ गई थी. पूर्वांचल क्षेत्र की 27 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 18 सीटें ही जीत सकी थी जबकि 2 सीटें सहयोगी अपना दल (एस) को मिली थी. सपा-बसपा गठबंधन 7 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, जिसमें 6 सीटें बसपा और एक सीट सपा को मिली थी. हालांकि, सपा ने बाद में जीती आजमगढ़ सीट को गंवा दिया था. ऐसे में अब पूर्वांचल की सियासी लड़ाई में देखना है कि किसका किला बचता है और किसका नहीं?

छठे चरण में UP की 14 और 7वें में 13 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 25 मई को मतदान है तो सातवें चरण में 13 सीटों पर एक जून को वोटिंग है. छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही में चुनाव है. सातवें चरण में वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, चंदौली, घोसी, गाजीपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज सीट पर एक जून को मतदान है.

बीजेपी 2019 के चुनाव में पूर्वांचल के इलाके में अपना एकछत्र राज कायम नहीं कर सकी थी. सपा-बसपा गठबंधन के चलते बीजेपी पूर्वांचल इलाके की सात सीटों पर मात खानी पड़ी थी. छठे चरण की अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, लालगंज और जौनपुर सीट बसपा जीती तो आजमगढ़ से सपा ने जीत दर्ज किया था. सातवें चरण में गाजीपुर और घोसी सीट बसपा के खाते में गई थी. सपा-बसपा दोनों तब साथ थे, लेकिन इस बार दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. सपा-कांग्रेस मिलकर मैदान में उतरी हैं तो बीजेपी ने ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा, अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) और संजय निषाद की निषाद पार्टी से हाथ मिला रखा है.

यूपी में अंतिम दो चरणों में जिन 27 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, उसमें से 24 सीट पर बीजेपी और दो सीट पर अपना दल (एस) और एक सीट पर राजभर की पार्टी के प्रत्याशी मैदान में है. वहीं, सपा 22 सीट पर उम्मीदवार उतार रखे हैं तो चार सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा एक सीट पर टीएमसी चुनाव लड़ रही है. पूर्वांचल में ओबीसी, दलित और सवर्ण वोटर काफी अहम भूमिका में है, जिसके आधार पर ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछा रखी है.

ओबीसी के इर्द-गिर्द सिमटी है पूर्वांचल की सियासत

पूर्वांचल की सियासत ओबीसी के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. माना जाता है कि इस पूरे इलाके में करीब 50 फीसदी से ज्यादा ओबीसी वोट बैंक जिस भी पार्टी के खाते में गया, जीत उसकी तय हुई. 2017-2022 के विधानसभा और 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पिछड़ा वर्ग का अच्छा समर्थन मिला. नतीजतन केंद्र और राज्य की सत्ता पर मजबूती से काबिज हुई . ऐसे में बीजेपी और सपा दोनों ही पार्टियां ओबीसी वोटों का साधने के लिए तमाम जतन इस बार किए हैं. ऐसे में बसपा ने भी पूर्वांचल के सियासी समीकरण को देखकर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

सपा ने अपने कोटे की 22 लोकसभा सीटों में से 14 सीट पर गैर-यादव ओबीसी के प्रत्याशी उतार रखा है तो चार सीट पर दलित उम्मीदवार हैं. इसके अलावा एक यादव, एक मुस्लिम और एक ब्राह्मण और एक राजपूत प्रत्याशी मैदान में है. कांग्रेस ने अपने कोटे की चार सीटों में दलित-ओबीसी-भूमिहार और ठाकुर एक-एक उम्मीदवार है. इस तरह सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए फॉर्मूले को तहत सियासी बिसात पूर्वांचल में बिछाया है. मायावती के सियासी कमजोरी का पूरा फायदा इंडिया गठबंधन उठाने की कोशिश में है.

PM मोदी की निगाहें लगातार तीसरी बार जीतने पर

वहीं, पूर्वांचल में बीजेपी ने ओबीसी जातीय आधार वाले दलों के साथ हाथ मिलाकर सियासी समीकरण दुरुस्त करने की दांव चला है. पीएम मोदी खुद काशी के रणक्षेत्र में हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं तो सीएम योगी का गृह जनपद गोरखपुर है. बीजेपी अपने दिग्गज चेहरों के साथ सहयोगी दलों की भी जमीन परखी जाएगी. मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से अपना दल (S) चुनाव लड़ रही है. वहीं, घोसी में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर को चुनाव लड़ा रहे हैं. ऐसे में देखना है कि जातीय बिसात पर खड़ी पूर्वांचल की सियासी जमीन पर किसका पलड़ा भारी रहता है.

Related Articles

Back to top button