ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

यूपी की तरफ चंबल पुल पर तैयार हो रही माइनिंग चौकी, भारी वाहनों के आवागमन की उम्मीद जागी

 भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 पर चंबल नदी के पुल से भारी वाहनों का आवागमन जल्द ही शुरू हो सकता है क्योंकि पुल के उस पार यूपी की तरफ माइनिंग चौकी तैयार हो रही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही चंबल पुल से भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते आठ जून 2023 से पुल से निकलने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद पीएनसी कंपनी के द्वारा 10 जुलाई 2023 को ब्रिज क्वालिटी एंड कैपेसिटी मशीन से पुल की टेस्टिंग कराई गई। रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद चंबल पुल की मरम्मत पर पीएनसी कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए।

दो माह तक मेंटेनेंस का काम चला। 22 दिसंबर 2023 को पुल पर सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर जांच की गई थी। आइआइटी कानपुर की सिविल इंजीनियर टीम ने भी पुल पर भार क्षमता की जांच की। इंजीनियर की टीम ने चंबल पुल को फिट बताया। इसके बाद से चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराए जाने को लेकर इटावा कलेक्टर के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

फरवरी माह में हुई बैठक बेनतीजा रही

चंबल पुल शुरू कराए जाने को लेकर फरवरी माह में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्वत और इटावा प्रशासन के बीच आनलाइन बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में इटावा कलेक्टर को शामिल होना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

यूपी प्रशासन के साथ चंबल पुल कुछ शर्तों के साथ भारी वाहनों के लिए शुरू कराए जाने को लेकर सुझाव दिए गए थे। लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि इटावा कलेक्टर का कहना था कि चंबल पुल या तो ठीक है या नहीं। शर्तों के साथ इसे शुरू करना ठीक नहीं।

चंबल पुल शुरू कराए जाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इटावा कलेक्टर के निर्देशों का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही पुल भारी वाहनों के लिए शुरू हो सकता है। – अशोक मिश्रा, वरिष्ठ अभियंता मप्र हाइवेज

Related Articles

Back to top button