ब्रेकिंग
Nautapa 2026 Indore: इंदौर में नौतपा की शुरुआत; इस बार तीव्र गर्मी और लू से राहत की उम्मीद Indore City Expansion: जनगणना-2027 के ताजा आंकड़े; इंदौर नगर निगम सीमा में 8.08 लाख निर्माण चिन्हित Rewa Dial 112 Viral Video: पुलिस की डायल 112 गाड़ी का वीडियो वायरल; शराब दुकान पर सायरन बजाकर ली फ्र... Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पू... Twisha Sharma Death Case: सीबीआई ने दर्ज किया दहेज मृत्यु का केस; पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर ... Ratlam Crime News: सैलाना में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार Ujjain Police Controversy: चिमनगंज थाने के आरक्षकों पर गिरी गाज; छेड़छाड़ आरोपी के चाचा-भाई को पीटने... Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ... Bhopal News: त्विषा शर्मा केस में पुलिस रिमांड पर आरोपी समर्थ; डिलीटेड चैट्स और डिजिटल एविडेंस से खु...
मध्यप्रदेश

शहडोल में युवक ने काली मंदिर में चढ़ाई जीभ, छिरहटी के सिद्ध बाबा स्थल पर 3 घंटे तक अचेत पड़ा रहा…

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में छिरहटी गांव में स्थित सिद्ध बाबा काली मंदिर पर पहुंचकर एक युवक ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना खैरहा थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, आपको बता दें कि छिरहटी गांव का रहने वाला आकाश सिद्ध बाबा मंदिर पर पहुंचा यहां पर स्थित काली मंदिर पर पहुंचकर उसने अपनी जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास किया।

युवक ने ब्लेड से जीभ काटने की कोशिश की, हुआ बेहोश..

युवक ने ब्लेड से जीभ काटने की कोशिश की थी। युवक के खून बहने लगा था और वह बेहोश हो गया। युवक को जब स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं इस मामले पर खैरहा थाना पुलिस का कहना है कि युवक घर से अपने काम के लिए निकला था। लेकिन वह काम पर नहीं गया तो उसकी तलाश शुरू की गई घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

युवक ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे के आसपास जीभ काटने का प्रयास किया शाम को 6 बजे जब स्थानीय लोग मंदिर पर पहुंचे, तब उन्होंने आकाश को अचेत अवस्था में देखा था जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button