ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

भगवान को भीषण गर्मी से बचाने की कोशिश, राधा-कृष्ण मंदिर में लगे एसी, चंदन का हो रहा लेप

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री पर पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। ऐसे में लोगों के साथ साथ भगवान को भी गर्मी से बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। जहां उज्जैन के इस्कान मंदिर में राधा कृष्ण को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पंखे, कूलर एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। भगवान को चन्दन के लेप लगाकर गर्मी से राहत देने के जत्न किए जा रहे हैं।

मई में जाते जाते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आलम ये है कि तपती दोपहरी को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गर्मी से बचाने के लिए इस्कॉन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण, बलराम सुदामा राधा सहित अन्य देवी-देवता को बचाने के और शीतलता प्रदान करने के लिए खास इंतजाम किए है। इस्कॉन मंदिर में भगवान के गर्भगृह को ठंडा रखने के लिए तीन एसी लगाए गए है। भगवान को ठंडक के लिए चन्दन का लेप भी लगाया जायेगा।

इस्कॉन मंदिर के पंडित राघव दास ने कहा कि जिस तरह आम इंसान को गर्मी और ठंड लगती है, उसी तरह भगवान का भी इन महीनों ख़ासा ध्यान रखा जाता है। ठंड में भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाते हैं और अधिक गर्मी  होने से एसी लगाए है।

11 मटकियां से बाबा महाकाल को दी जा रही ठंडक

वहीं विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी भगवान महाकाल को गर्मी से बचाने की कोशिश की जा रही है। महेश पुजारी ने बताया कि वैशाख कृष्ण प्रतिपदा 24 अप्रैल से मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर मिट्टी के 11 कलश बांधे हैं जिनसे  जल प्रवाह कर भगवान को शीतलता प्रदान की जा रही है।

दही, छांछ और तरबूज आम सहित पेय पदार्थों से भगवान को दी जा रही ठंडक

वही सांदीपनि आश्रम के पुजारी रूपम व्यास ने बताया कि  भगवान श्री कृष्ण बलराम सुदामा और गुरु सांदीपनि को शीलतता प्रदान करने के लिए दही छांछ श्रीखंड तरबूज आम सहित पेय पदार्थों का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही भगवान को रोजाना चन्दन का लेप लगाकर शीतलता प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button