ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
दिल्ली/NCR

‘पुलिस आएगी या नहीं, कोई जानकारी नहीं’, माता-पिता के साथ इंतजार कर रहे CM केजरीवाल

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा था कि दिल्ली पुलिस उनके माता-पिता से पूछताछ करना चाहती है. मुख्यमंत्री ने लिखा था कि पुलिस ने फोन करके उनके माता-पिता से पूछताछ करने की बात कही थी. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी लेकिन मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह लिखा कि वो अपने घर पर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अपने माता-पिता के साथ तस्वीर भी शेयर की. और यह लिखा कि मैं अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं. हमें अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि पुलिस आएगी या नहीं. कल उन्होंने पूछताछ करने के लिए फोन करके टाइम मांगा था.

बुजुर्ग माता-पिता को परेशान किया जा रहा- संजय सिंह

पूरे मामले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज हदें पार करके केजरीवाल जी के बूढ़े मां-बाप को प्रताड़ित करने की योजना बनाई गई है. संजय सिंह ने यह भी कहा कि उनके पिता की उम्र 84 वर्ष है, वो ठीक से चल नहीं पाते, मां की उम्र 76 वर्ष है.

बीजेपी ने रची साजिश- आतिशी

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि जब से दिल्ली के सीएम को बेल मिली है बीजेपी बौखला गई है. अब उनके माता-पिता को भी परेशान किया जा रहा है. आतिशी ने दिल्ली पुलिस पर बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है. आतिशी ने ये भी कहा कि जिस अरविंद केजरीवाल ने श्रवण कुमार बनकर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई, आज उन्हीं के माता पिता को परेशान किया जा रहा है. आतिशी ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है.

Related Articles

Back to top button