ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात…

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। साथ ही आरोपी के घर के बाहर रखी टपरी को भी प्रशासन ने तोड़ दिया है। आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत मकान पर बुलडोजर चलाया गया,  मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने के लिए एक दिन पहले आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया था।

एक दिन पहले लोगों ने की थी कार्रवाई की मांग…

बुरहानपुर जिले में 6 साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना के विरोध में शहर की जनता एक दिन पहले ही सड़कों पर उतरी थी और आरोपी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई थी। साथ ही आरोपी के मकान को तोड़ने की भी मांग की गई थी जिसके बाद नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सभी ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी के मकान और दुकान पर बुलडोजर चला दिया।

मकान आरोपी के पिता के नाम पर है और नगर निगम की बिना अनुमति के मकान बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने मकान खाली करने के लिए 24 घंटे का समय भी दिया था। गुरुवार सुबह 11 बजे मकान तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोपी के घर के सामने रखी अवैध टपरी जेसीबी से तोड़ी गई और हथौड़े से आरसीसी निर्माण को तोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button