ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

पंजाब में ‘नूरा-कुश्ती’ खेल रहे हैं कांग्रेस और AAP, लुधियाना में अमित शाह ने बोला हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) कहीं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं, लेकिन पंजाब में दुश्मन बन जाते हैं. शाह ने कहा कि मैं आप और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में आपका गठबंधन है, फिर आप यहां ‘नूरा कुश्ती’ (फिक्स्ड मैच) क्यों खेल रहे हैं? पंजाब में लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में एक चुनावी रैली में उन्होंने आप और कांग्रेस पर निशाना साधा.

बता दें कि आप और कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक के दोनों घटक, के बीच लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा में सीट-बंटवारे का समझौता है, लेकिन पंजाब में अलग-अलग लड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मेरे गुरुदेव पंजाब के बारे में दो बातें कहते थे- पहला, पंजाब न हो तो देश सुरक्षित नहीं रह सकता और दूसरा पंजाब न हो तो देश का पेट भर नहीं सकता. ये दोनों काम पंजाब ही कर सकता है.

पंजाब में आप सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि पंजाब को आप ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को केस लड़ना है और उन्हें फीस देनी है. उन्हें यह पंजाब के एटीएम से मिलता है. केजरीवाल ने तो पंजाब को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है. उन्हें चुनाव लड़ना है तो वह मान क्रेडिट कार्ड एटीएम में डालते हैं और यहां से पैसे दिल्ली ले जाते हैं.

पंजाब में चुनाव को लेकर घमासान

शाह ने आरोप लगाया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर केजरीवाल को पश्चिम बंगाल, गुजरात या चेन्नई जाना होता है तो मान पायलट बनकर उनके साथ जाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा, क्या वह केजरीवाल के पायलट हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन सीएम मान ने एक अच्छी बात की कि जब अरविंद केजरीवाल जेल गए, तो वह उनके साथ नहीं गए.

Related Articles

Back to top button