ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

खराब किडनी की जगह डॉक्टर ने निकाल दी सही किडनी… हैरान कर देगी लापरवाही की ये कहानी

राजस्थान के झुंझुनू से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में झुंझुनू का एक ऐसा मरीज भर्ती हुआ, जिसकी जांच में पता चला कि दूसरे अस्पताल में उसकी संक्रमित किडनी का इलाज करने के बजाय डॉक्टरों ने मरीज की सही किडनी बाहर निकाल दी. मरीज का संक्रमण जब ज्यादा बढ़ा तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने पूरे मामले को मैनेज करने की कोशिश की और मरीज के घर तक पहुंच गया.

जब बात नहीं बनी तो मरीज के घरवालों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल जाने से रोका और इलाज का पूरा खर्चा उठाने की बात कही. मरीज जब जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आया तो जांच के बाद डॉक्टर को इस मामले का पता चला और उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन कर दिया. बोर्ड में नेफ्रोलॉजी,यूरोलॉजी के डॉक्टर से लेकर मेडिकल जूरिस्ट भी शामिल है. इस मामले में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी को लिखित में शिकायत भी दी गई है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला झुंझुनू के धनखड़ हॉस्पिटल का है, जहां मंडावा का रहने वाली 54 साल की मरीज बानो को पिछले दिनों स्टोन का दर्द लगातार हो रहा था. उन्होंने झुंझुनू के धनखड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय धनखड़ के पास चेक-अप करवाया.

डॉक्टर ने कहा कि स्टोन के कारण बार-बार दर्द हो रहा है इसलिए किडनी को निकालना पड़ेगा. यदि किडनी को नहीं निकाला गया तो किडनी खराब हो जाएगी. बिना किडनी निकाले यह समस्या जिंदगी भर मरीज को झेलनी पड़ेगी.

सरकारी अस्पताल में जाने से किया मना

डॉक्टर संजय ने धनखड़ हॉस्पिटल में मरीज की 15 मई को सर्जरी की. 17 मई को मरीज की हालत खराब होने लगी और मरीज की समस्या बढ़ गई. मरीज के घरवालों ने जब डॉक्टर को इस बारे में बताया तो डॉक्टर संजय धनखड़ ने जयपुर के किसी अस्पताल में दिखाने को कहा, लेकिन घरवालों ने मरीज को एसएमएस अस्पताल में जाने के लिए मना किया.

मरीज के घरवालों ने जब 21 मई को बानो को जयपुर में भर्ती करवाया तो मरीज की जांच में पूरे मामले का पता चल गया. डॉक्टरों ने बानो की बाईं किडनी निकाल दी, जबकि उसकी दाईं किडनी में संक्रमण था. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच मेडिकल बोर्ड के द्वारा की जाएगी.

Related Articles

Back to top button