ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

‘अंजाम बुरा होगा..’, कैंपों पर इजराइल के हमले से इस्लामिक मुल्क आगबबूला, OIC ने भी दी सख्त वॉर्निंग

गाजा पट्टी के दक्षिण शहर राफा में फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर इजराइल की बमबारी के बाद कई देशों और ऑर्गेनाइजेशन ने इस हमले की निंदा की है. गाजा में राहत का काम करने वाली UN की एजेंसी UNRWA ने एक्स पर लिखा, राफा से आने वाली तस्वीरें बता रही हैं कि गाजा दुनिया का नर्क बन चुका है. इजराइल की बमबारी के बाद शरणार्थी कैंप में आग लगने से कई लोगों के जिंदा जलने की खबरे हैं. इस हमले में करीब 45 लोगों के मारे गए हैं.

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, इजराइली बलों द्वारा इस जघन्य नरसंहार को अंजाम देना सभी अंतरराष्ट्रीय वैधता प्रस्तावों के लिए एक चुनौती है. राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने आरोप लगाया है कि इजराइली सेना जानबूझकर फिलिस्तीन के आम नागरिकों को निशाना बना रही है.

मुस्लिम देशों के सबसे बड़े संगठन ने दी धमकी

OIC (Organization of Islamic Cooperation) ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इन हमलो की प्रतिक्रिया का इजराइल खुद जिम्मेदार होगा. OIC ने इस हमले को मानवता के खिलाफ एक अपराध और सिस्टामेटिक स्टेट आतंकवाद बताया है. साथ ही OIC अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कानूनों के उल्लंघन के लिए इजराइल को जवाबदेह ठहराने की मांग की है.

शांति वार्ता रुकी

कतर ने अपने आधिकारिक बयान में इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का बड़ा उल्लंघन बताया है. कतर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल का ये हमला शांति वार्ता के लिए चल रही कोशिश को नुकसान पहुंचाएगा. अमेरिका, मिस्र के कतर भी महीनों से हो रही शांति वार्ता में अहम मध्यस्त की भूमिका निभा रहा है. खबरों के मुताबिक, इस हमले के बाद हमास ने नए सिरे से शुरू होने वाली शांति वार्ता में शामिल होने और बंधकों को लेकर कोई भी डील करने से इंकार कर दिया है.

वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि उनका देश ‘बर्बर’ इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को घातक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए हर संभव कोशिश करेगा. एर्दोगन कहा, हम इन बर्बर लोगों और हत्यारों को जवाबदेह ठहराने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे जिनका मानवता से कोई लेना-देना नहीं है.

पश्चिमी देशों ने भी किया विरोध

राफा में नागरिकों पर बमबारी की यूरोपियन यूनियन समेत स्पेन, नॉर्वे, आयरलैंड, जर्मन सभी देशों ने निंदा की है. यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने हमले के कुछ घंटों बाद ही ब्रुसेल्स में अपने अरब काउंटरपार्ट से मुलाकात की, जिसमे गाजा के ताजा हालातों पर चर्चा हुई. यूरोपीय संघ के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेप बोरेल ने कहा कि इजराइल को राफा में अपने हमले को रोकने के लिए ICJ के फैसले का पालन करना चाहिए.

सोमवार को यूरोपीय संघ के मंत्रियों की बैठक से पहले जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कहा था, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून सभी के लिए लागू होते हैं और वे इजराइल के लिए भी लागू होंगे.

Related Articles

Back to top button