ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
उत्तरप्रदेश

अचानक हुआ तेज धमाका… और फट गई सड़क, लोगों में दहशत; अधिकारी भी हैरान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तेज धमाके के बाद सड़क फट गई, जिससे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा गर्मी की वजह से हुआ है.सड़क फटने के बाद करीब 6 इंच से ज्यादा ऊपर उठ गई है. फिलहाल मामले की जांच पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट कर रहा है.

यह घटना संभल जिले के थाना राजपुरा के गवां-अनुपशहर मार्ग की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर के समय यहां तेज धमाका हुआ और धूल का गुबार उठा,इस दौरान आरसीसी रोड फट गई. इसकी आवाज इतनी तेज थी कि घरों में मौजूद लोग बाहर आ गए.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सड़क को फटता देख लोगों में हड़कंप मच गया. कुछ देर तक कोई भी नहीं समझ सका कि आखिर हुआ क्या. लोग इस घटना को भीषण गर्मी की वजह मान रहे हैं. वहीं,यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं.

क्या बताया लोगों ने?

वहीं, जिस सड़क पर यह धमाका हुआ,वहां के एक दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की तेज आवाज हुई वैसे ही एक धुआं भी उठा. लोगों ने देखा कि इस दौरान सड़क हिल रही थी. साथ ही सड़क में से धुंआ भी निकल रहा था. लोगों के मुताबिक, सभल में गर्मी का तापमान बढ़ने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है और सड़क में दरार आ गई. फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच पड़ताल पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है. साथ ही घटनास्थल के सामने मेडिकल स्टोर संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि जिस वक्त सड़क तेज आवाज के साथ फटी उस समय गनीमत रही कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था, यदि वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे के बाद लोगों में दहशत है.

इस मामले में डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने कहा कि सड़क किन कारणों की वजह से फटी है, इसकी जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button