ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

पुलिस पकड़ने पहुंची तो दुष्कर्म के आरोपित ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हो गया घायल

भिंड। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी है। गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी है। घायल को पुलिस ने गोहद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे की है।

बता दें, कि मालनपुर के सिंघवारी निवासी 17 वर्षीय किशोरी किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में 22 वर्षीय शिवम परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी मिहोनी थाना रावतपुरा रहता है। शिवम जमुना आटो कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किशोरी के माता-पिता और भाई फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए। मंगलवार दोपहर जब किशोरी घर में अकेली थी, तभी शिवम परिहार शराब के नशे में किशोरी के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

साथ ही घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन तुरंत घर पहुंचे और किशोरी को थाने ले गए और दुष्कर्म की जानकारी दी। साथ ही किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

युवक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म की सूचना एसपी डा. असित यादव को लगी तो उन्होंने मामले की गंभीरता से लिया और आरोपित को पकड़ने के लिए एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन और गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। साथ ही एसपी ने आरोपित को 12 घंटे में किसी भी हालत में पकड़ने का टास्क दिया।

पुलिस देखकर बंदूक से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगी

 

एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार अलसुबह करीब सवा चार बजे सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपित अवैध हथियार लेकर मालनपुर से फरार होने के लिए रिठौरा की तरफ जा रहा है। एसडीओपी, मालनपुर टीआइ उमेश उपाध्याय, एसआइ बलवंत यादव, एएसआइ दिलीप सिंह तोमर, हवलदार राघवेंद्र शुक्ला, आरक्षक नवीन, दीपेंद्र, राजेश सिंह, दीपक , सोनू और मनीष मांझी के साथ सुबह पांच बजे इंडियन आयल कंपनी के तिराहे पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपित 12 बोर की बंदूक लेकर आता दिखाई दिया।

भिंड पुलिस ने आरोपित की घेराबंदी कर उसे आत्म समर्पण के लिए कहा तो आरोपित ने बंदूक से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे एक गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घायल आरोपित को पकड़ा और इलाज के लिए गोहद अस्पताल ले गई। पुलिस ने आरोपित से एक 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस और दो खाली कारतूस जब्त किए हैं।

दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस टीम ने बुधवार अलसुबह इंडियन आयल कंपनी के तिराहे पर घेर लिया तो उसने बंदूक से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के जांघ में गोली लगी है। डा. असित यादव, एसपी भिंड

Related Articles

Back to top button