ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

निरीक्षण के दौरान डीआईजी के सामने गुटखा चबाता मिला प्रधान आरक्षक निलंबित

 ग्वालियर। डीआइजी के निरीक्षण के दौरान मुंह से गुटखा निकलना महाराजपुरा थाने के प्रधान आरक्षक को मंहगा पड़ गया। यह वाकया तब हुआ जब डीआइजी कृष्णावेणी देशावतु मंगलवार को महाराजपुरा थाने का औचिक निरीक्षण करने जा पहुंची। डीआइजी के सामने हुई इस अनुशासनहीनता को लेकर उन्होंने प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त एक्‍शन लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया और पुलिस लाइन में अटैच कर दिया।

दरअसल ग्वालियर रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक कृष्णावेणी देशावतु मंगलवार को महाराजपुरा थाने का औचक निरीक्षण करने जा पहुंची थी । उन्होंने प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को थाने में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें, लंबित अपराध और वारंट रजिस्टर की जानकारी पेश करने के लिए कहा ।

प्रधान आरक्षक उनके सामने गुटखा चबाता हुआ पहुंचा और जानकारी न मिल पाने की बात कही। प्रधान आरक्षक की इस हरकत से डीआईजी को काफी गुस्सा आया और उन्होंने उक्त प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को मांगी गई जानकारी प्रस्तुत न करने और निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के सामने गुटखा खा कर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया।

Related Articles

Back to top button