ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
देश

प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम करने वाले मोदी पहले PM… मनमोहन सिंह का बड़ा हमला

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण से पहले पंजाब के लोगों के नाम एक खत लिखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व प्रधानमंत्री ने तीखा हमला किया है. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को उन पर “घृणास्पद भाषण” देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री के पद की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया है.

एक जून को सातवें चरण के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील में मनमोहन सिंह ने कई बातों पर खुलकर लिखा है. उन्होंने कहा है कि केवल कांग्रेस ही विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है. कांग्रेस की सत्ता में आने के बाद ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी. मनमोहन सिंह ने पत्र में कहा अमानवीकरण की यह कहानी अब अपने चरम पर पहुंच गई है. अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्यारे देश को इन कलहकारी ताकतों से बचाएं.

अग्निवीर योजना पर भी साधा निशाना

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने सशस्त्र बलों पर ”गलत सोच वाली” अग्निवीर योजना थोपने के लिए भी भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने पंजाब के मतदाताओं को लिखे पत्र में कहा है कि भाजपा सोचती है कि देशभक्ति, बहादुरी और सेवा का मूल्य केवल चार साल है. यह उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है. कांग्रेस के कई नेताओं ने भी चुनाव अभियान के दौरान अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए इसे खत्म करने की बात कही है.

मोदी के भाषण विभाजनकारी

मोदी पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चा को उत्सुकता से नजर रख रहा हूं. मोदी जी नफरत भरे भाषणों के सबसे वीभत्स रूप में शामिल हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी स्वरूप के हैं. मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक चर्चा की गरिमा को कम करने के साथ ही प्रधान मंत्री के कार्यालय की गंभीरता को भी कम किया है. अतीत में किसी भी प्रधान मंत्री ने इस तरह के घृणित, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है.

अपने ऊपर लगे आरोपों का दिया जवाब

मोदी के भाषणों का मकसद समाज के एक विशिष्ट वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाना था. उन्होंने कुछ झूठे बयानों के लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया है. मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा नहीं कहा है. यह भाजपा का एकमात्र कॉपीराइट है. दरअसल पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था. सिंह ने कहा कि भारत के लोग यह सब देख रहे हैं.

Related Articles

Back to top button