ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में नया इतिहास रचने की ओर नोटा…भाजपा की जीत तय, मिठाई पर लिखवाया- 400 पार

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। वही माना जा रहा है कि नोटा भी इस बार एक नया इतिहास रच सकता है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दावा किया है कि इंदौर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने विद्या धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और यज्ञ किया।

वहीं अब तक के परिणामों में मिल रही बढ़त के कारण बीजेपी कार्यलय पर शानदार सजावट की गई है। मिठाई पर लिखा 4 सौ पार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बीजेपी कार्यलय के बाहर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। बीजेपी कार्यलय पर उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। बड़े पंडाल में बैठने की व्यवस्था की गई। अब तक के रुझानों में शंकर लालवानी को कुल वोट 524320 मिले हैं, बीएसपी के संजय सोलंकी को 22446 और नोटा को 83290 मत मिले हैं। इंदौर में नोटा का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button