ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मध्यप्रदेश

इंदौर में नोटा बना ‘लखपति’, एक लाख से अधिक पड़े वोट

लोकसभा चुनाव परिणाम के दौरान इंदौर में एक नया कीर्तिमान बन गया है। यहां नोटा (None Of The Above) के विकल्‍प को मिलने वाले वोटों की संख्‍या एक लाख के पार हो गई है। इंदौर में नोटा को अब तक प्राप्त मत एक लाख के पार होने से देश में नया रिकार्ड बन गया है। इससे पहले वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज में 51,660 वोट पाकर नोटा ने एक कीर्तिमान बनाया था जो इस बार इंदौर में टूट गया। गौरतलब है कि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार शंकर लालवानी के कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को मैदान में उतारा था। लेकिन एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया था और इस तरह से इंदौर सीट पर कांग्रेस का कोई भी प्रत्‍याशी नहीं बचा।

महीने भर पहले बीजेपी को थी यही आशंका

 

नोटा को लेकर करीब महीने भर पहले ही भाजपा ने आशंका जताई थी कि कहीं नोटा नंबर वन पर ना आ जाए। आज आखिर वही हुआ। पार्टी की बैठक में बम के नाटकीय घटनाक्रम को लेकर नाराज़गी व्‍यक्‍त की थी।

Related Articles

Back to top button