ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
उत्तरप्रदेश

इकरा हसन ने कैराना से जीतकर बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, मां-बाप और भाई भी रह गए पीछे

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है. सपा उम्मीदवार इकरा चौधरी ने करीब 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की. इकरा चौधरी के खाते में 5 लाख 28 हजार 13 वोट आए तो बीजेपी के प्रदीप कुमार को 4 लाख 58 हजार 897 वोट मिले. इकरा ने इस जीत के साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने में उन्होंने अपने मां-बाप और भाई को पीछे छोड़ दिया है.

दरअसल, इकरा के परिवार में अब तक इतने वोटों से किसी ने भी जीत नहीं हासिल की. उनके पिता मुनव्वर हुसैन पहली बार कैराना से सांसद बने थे. 1996 के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. वह करीब 10 हजार वोटों से जीते थे. हालांकि 1998 और 1999 के चुनाव में वह हार गए थे. इसके बाद इकरा चौधरी की मां तबस्सुम हसन 2009 और 2018 में यहां से सांसद बनीं.

तबस्सुम हसन ने 2009 के चुनाव में करीब 24 हजार वोटों से जीत हासिल की थी. वहीं, 2018 के चुनाव में उन्होंने आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. करीब 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. तबस्सुम हसन को 4 लाख 81 हजार 181 वोट मिले थे.

2019 में बीजेपी की जीत

2019 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी. प्रदीप चौधरी ने सपा के तबस्सुम हसन को 92,160 वोटों से हराया था. कांग्रेस के हरेंद्र मलिक तीसरे स्थान पर रहे थे. इससे पहले 2018 उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की थी. जबकि 2014 में बीजेपी के हुकुम सिंह जीते थे. हुकुम सिंह के निधन के बाद बीजेपी ने उनकी बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा था.

Related Articles

Back to top button