ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

देश में पहली बार इंदौर में मना NOTA का जन्मदिन! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न…

मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक नोटा पर वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कांग्रेस के आव्हान पर नोटा को वोट देने की अपील लोकसभा चुनाव में की गई थी। जिसके तहत 2 लाख से अधिक मत नोटा को मिले हैं।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने नोटा के देश व इंदौर मे नम्बर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिस पर लिखा था, “भाजपा ने खेल किया है खोटा” “इंदौर की जनता ने दबाया नोटा” साथ ही नारे भी लगाए। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया है कि इंदौर लोकसभा चुनाव में 2,18,674 लाख वोट नोटा में देकर आम जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर किया।

जिस तरीके का कृत्य भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया था और लोकतंत्र की हत्या की थी,उसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में इंदौर और देश में नोटा नम्बर-1 आया है। इसलिए नोटा का जश्न कांग्रेसजनों ने जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया।

Related Articles

Back to top button