ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

दोस्तों के साथ नायन स्टॉप डैम में नहाने गए दो नाबालिग डूबे, हुई मौत..

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें कि उज्जैन में नागदा स्थित नायन स्टॉप डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए दो नाबालिग डूब गए और उनकी मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस और नगर रक्षा समिति के लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। यह हादसा बुधवार शाम को हुआ। गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम होगा। चंदन आजाद नगर में रहता था और कृष्णा बिरला ग्राम में रहता था। वह अपने दोस्तों के साथ गर्मी में राहत पाने के लिए नायन डैम में नहाने के लिए गए थे।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की

दोनों दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नायन में डैम बना हुआ है। यहां पर गर्मी के समय बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं। बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो नाबालिग डूब गए हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद दोनों के शव डैम में मिले जिनको बाहर निकाला गया।

दोनों नाबालिग दिन में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। दोनों के दोस्त घटनास्थल से भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी डैम पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस दोनों के दोस्तों का पता लगा रही है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button