ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
लाइफ स्टाइल

अदरक की चाय ही नहीं बल्कि इसका जूस भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके फायदे

अदरक भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक अहम इंग्रेडिएंट है. आमतौर पर लोग खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. अदरक खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है लेकिन इसके साथ साथ ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. खाना बनाने के अलावा भारतीय अदरक की चाय भी बड़े चाव से पीते हैं. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे अदरक की चाय पसंद न आती है. इसलिए मौसम चाहे कोई भी हो लोग अदरक की चाय पीना बंद नहीं करते हैं. चाय और खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा ये सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है. पाचन को बेहतर बनाने के साथ साथ कई लोगों को ये गैस से भी राहत दिलाता है.

अदरक अपने पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाता है जिस वजह से सदियों से इसका इस्तेमाल भारतीय किचन में होता आया है. इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि कब्ज, एसिडिटी, अपच दूर होती है. खाना पकाने और चाय का स्वाद बढ़ाने के अलावा आप अदरक के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. लेकिन इसके फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप रोज सुबह खाली पेट इसका जूस पिएंगे, आइए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीने से क्या फायदे मिलते हैं.

1.मतली और उल्टी से राहत

अदरक के औषधीय गुणों की वजह से इसे मतली या उल्टी रोकने में कारगर माना जाता है. प्रेगनेंसी के दौरान सुबह की मतली को रोकने में भी ये काफी हद तक असरदार माने जाते हैं. इतना ही नहीं ये कीमोथेरेपी और मोशन सिकनेस के कारण होनेवाली मतली को भी रोकता है.

2.ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

यह इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाकर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है. कई रिसर्च में यह पाया गया है कि अदरक तेजी से ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है और एचएसबीसी के लेवल में भी सुधार करता है.

3.कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

अदरक एलडीएल के लेवल को कम करने और एचडीएल के स्तर को बढ़ाने में असरदार साबित होते हैं. इसके साथ साथ ये दिल को भी हेल्दी बनाए रखता है. क्योंकि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल हार्ट डिजीज के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होता है.

4.सर्दी खांसी में असरदार

रोज अदरक के जूस को डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं. इतना ही नहीं इससे शरीर के सूजन को भी कम करने में आसानी होती है.

Related Articles

Back to top button