ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...
उत्तरप्रदेश

नोट गिन कर बताओ…जयमाल से पहले दुल्हन ने लिया दूल्हे का टेस्ट, निकला अनपढ़ तो तोड़ दी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी इसलिए टूट गई, क्योंकि दूल्हा नोट नहीं गिन सका. दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया. फिर बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से लिए सामान को वापस कर दिया.

रामपुर बामपुर गांव के राम बहादुर ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना में तय की थी. भरथना से बारात पहुंची तो सभी का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया. इसी बीच, जयमाला के दौरान लड़की को कुछ शक हुआ. उसने लड़के को 20-20 के नोट गिनने को दिए, लेकिन लड़का नोट नहीं गिन सका. इस पर लड़की ने शादी करने से मना कर दिया.

लड़का पढ़ा-लिखा नहीं था

लड़की के घरवालों को भी नहीं पता था कि लड़का पढ़ा-लिखा नहीं है. जब उन्हें यह पता चला तो वह भी हैरान रह गए. लड़की की ओर से लिए गए फैसले को परिवार एवं रिश्तेदारों ने सराहा. इसके बाद लड़की और लड़के पक्ष के लोगों के बीच आपसी सहमति से एक फैसला हुआ. दोनों पक्षों ने जो भी सामान एक-दूसरे को दिए थे, वे वापस कर दिए. बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई.

लड़के के भाई ने बताया कि जब नोट गिनने के लिए लड़के को दिए गए तो वह नहीं गिन पाया. जब उसे 20 रुपए का नोट ही नहीं पता तो हम अपनी बहन की शादी कैसे कर देते. वहीं लड़की ने बताया कि लड़का पढ़ा-लिखा नहीं था. जिस लड़के को यह तक नहीं पता कि नोट कैसा होता है, उसके साथ जीवन कैसे बिताते. वह तो समय रहते पता चल गया, नहीं तो शादी के बाद बहुत सारी परेशानियां उठानी पड़तीं.

लड़की के शादी से इनकार के बाद दूल्हा सहित सभी बाराती मायूस दिखे. उनका कहना था कि बारात जब आ गई थी, तो यह शादी होनी चाहिए. बेवजह इस मामले को तूल दिया गया.

Related Articles

Back to top button