ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

स्कूटी से टक्कर के बाद हुआ विवाद, बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले दुर्गा नगर इलाके में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, इस दौरान बाइक सवार युवक ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और मोहम्मद के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। स्कूटी सवार को जमकर पीटा गया, इसके बाद मोहम्मद के भी परिजन मौके पर पहुंच गए और उसको अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मोहम्मद अजीज के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मोहम्मद के परिजनों ने पांच आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव को लेकर गए। मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मारपीट वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं  जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button