ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

पिज्जा में मिलाकर खिलाया नशीला पदार्थ, दुष्कर्म के दौरान बनाए अश्लील वीडियो… ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए जेवर

ग्वालियर। बांदा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर आई थी। वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया। उसने पिज्जा खाने के लिए दिया।

जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो उसे बेहोशी छा गई। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसने वीडियो और फोटो बना लिए। वो छात्रा को ब्लैकमेल कर जेवर ले लिए। छात्रा से और रुपये मांग रहा था। परेशान होकर छात्रा बांदा चली गई। अब हजीरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह है घटनाक्रम

बांदा निवासी नर्सिंग छात्रा 2022 में ग्वालियर जॉब के लिए आई थी। यहां पर उसके टीचर ने अपने परिचित छात्र से छात्रा की मदद करने को बोला था, इसके बाद छात्र ने छात्रा को हजीरा इलाके में किराए का कमरा दिला दिया। इसके बाद वह अक्सर उसके पास आने जाने लगा। 15 नवंबर 2022 को छात्र उसके कमरे पर पिज्जा लेकर आया, जिसे खाने के बाद छात्रा का सिर भारी हो गया और उसने उसके साथ गलत काम कर उसके फोटो और वीडियो बना लिए।

फोटो व वीडियो बनाने के बाद करने लगा ब्लैकमेल

 

घटना के दो दिन बाद राकेश उसके कमरे पर आया और उसके फोटो और वीडियो दिखाकर उससे तीन लाख रुपए मांगे और रुपए नहीं होने पर उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन और एक अंगूठी छीन ली। इसके बाद भी वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की डिमांड करने लगा।

उससे परेशान होकर छात्रा वापस अपने घर चली गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका पता चलते ही छात्रा ने पुलिस कप्तान बादा से शिकायत की। शिकायत पर बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने भेज दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button