ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, संजीव गिरोह का पिंटू चढ़ा पुलिस के हत्थे

NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि चिंटू का सहयोगी पिंटू है. पिंटू पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया का साथी है. चिंटू-पिंटू संजीव मुखिया गिरोह से दोनों जुड़े हैं.

पिंटू की गिरफ्तारी तो हो गई जबकि उसका साथी चिंटू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वही, पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के बेहद करीबी हैं. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग यानी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) लगातार रेड कर रही थी. पिंटू पकड़ा गया बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है.

पिंटू के साथी चिंटू के पास सबसे पहले आया था नीट का पेपर

खुलासों के मुताबिक, नीट का पेपर सबसे पहले पटना में सॉल्वर गैंग के चिंटू के पास आया था. चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के बेहद करीबी हैं. चिंटू, पिंटू ही पटना के अलग-अलग ठिकानों से अभ्यर्थियों को लेकर लर्न प्ले स्कूल पहुंचे थे. चिंटू उर्फ बलदेव और पिंटू ने ही लर्न प्ले स्कूल में सारी व्यवस्था की थी. 5 मई की सुबह करीब नौ बजे चिंटू के ही मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर आए.

चिंटू ने प्रश्न पत्र और उत्तर प्रिंट कर अभ्यर्थियों को रटने के लिए दे दिया. इसके बाद सभी को कार से अपनी निगरानी में परीक्षा केंद्र तक छोड़ने की जिम्मेदारी भी चिंटू और पिंटू की ही थी. कहा जाता है कि संजीव मुखिया ने चिंटू और पिंटू को पटना की सारी जिम्मेदारी दे रखी थी.

नालंदा के गुलहरिया बिगहा का रहने वाला है चिंटू

चिंटू नालंदा के गुलहरिया बिगहा का रहने वाला है. संजीव मुखिया भी पास के ही नागरनौसा का रहने वाला है. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOU) की SIT संजीव मुखिया के साथ-साथ चिंटू की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. इनके साथ राकेश रंजन उर्फ रॉकी, नीतीश यादव, नीतीश पटेल भी इस पेपर लीक कांड में शामिल हैं. इन लोगों ने पिछले साल भी नीट पेपर लीक का प्रयास किया था.

Related Articles

Back to top button