ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से 26 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए 300 यात्रियों का पहला जत्था 26 जून को भोपाल से रवाना होगा। इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने अमरनाथ यात्रियों को प्रशिक्षण दिया है। मकसद यही है कि बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु आसानी से इस दुर्गम यात्रा को पूरा कर सकें। इसके लिए अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित

साथ ही मंडल के पदाधिकारी ने चिंता जताई है कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों हालात नरम व गरम बने हुए है। ऐसे में अमरनाथ यात्रियों की चिंता भी बढ़ती जा ही है कि इस बार यात्रा कैसे होगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई विघ्न न आए,इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं की सलामती के लिए पांढुरणा स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और हवन किया गया। यात्रा की सफलता के लिए भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की गई। इसके अलावा चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सबरी एवं सूर्य पुत्री ताप्ती माता मंदिर मुलताई में दर्शन कर अमरनाथ यात्रियों की यात्रा सकुशल संपन्न हो, इसके लिए प्रार्थना की।
मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि प्राकृतिक आपदा, आतंकवाद, उग्रवाद से अमरनाथ यात्रियों की रक्षा करना।

मंडल की ओर से छह जत्थे होंगे रवाना

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार छह जत्थे रवाना होंगे। श्रद्धालुओं का पहला जत्था 26 जून को जाएगा, जिसमें करीब 300 यात्री जाएंगे। इसके बाद 27 जून को दूसरा जत्था रवाना होगा। सबसे बड़ा जत्था 10 जुलाई को रवाना होगा, जिसमें करीब 700 श्रद्धालु

Related Articles

Back to top button